
Gaya NEWS: गया में जेपी नड्डा के कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बैठने के लिए स्थल पर बवाल मचा दिया बवाल देखते ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी वहां पहुंचे और समझा बूझकर मामला को शांत कराया गया माहौल खराब होता देख पुलिस कर्मियों ने दोनों तरफ को लोगों को शांत कराया

दरअसल गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कैंपस में बने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के उद्घाटन करने के लिए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचने वाले थे तभी समारोह स्थल पर स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के आने से पहले ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने और हम के कार्यकर्ता ने वीआईपी गैलरी में बैठने के लिए आपस में ही भीङ गए वहां पर तैनात पुलिस अधिकारी पहुंचकर मामला को शांत कराया

बवाल उस समय हुआ जब बीजेपी की एक महिला कार्यकर्ता जो विआईपी गैलरी में बैठी थी और वहां लोगो की पुलिस जांच कर रही थी जांच पड़ताल के क्रम में बीजेपी की महिला कार्यकर्ता को हटा दिया गया और उनके स्थान पर पार्टी के नेता को बैठा दिया गया उसके बाद महिला कार्यकर्ता आक्रोशित हो गई और हल्ला मचाने लगी उसके बाद सभी भाजपा कार्यकर्ता और हम के कार्यकर्ता भी हल्ला मचाने लगे पूरा समारोह स्थल को कुछ दूरी के लिए अफरातफरी मच गई फिलहाल पुलिस पदाधिकारी सभी को समझा बूझाकर मामला को शांत कर दिया था स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के आने से पहले ही मामला को सलटा दिया गया था

बता दे की गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में 200 करोड रुपए की लागत से बनाए गए 221 बेडो की सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन आज शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के द्वारा उद्घाटन कराया गया प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना फेस 4 के तहत सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 221 बेड की सुविधा लोगों को मिलेगी जिसमें 36 बेड आईसीयू के लिए 140 बेड जनरल वार्ड अन्य वार्ड शामिल है जो आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के द्वारा उद्घाटन कर दिया गया
BDH NEWS By, Premchand Kumar

