
गया के सिन्धुगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम ढेलवाटार के राजकुमार यादव के पावर ट्रैक्टर 439 जो घर से 100 मीटर के दुरी पर ट्रैक्टर खड़ी थी जो रात में अज्ञात चोरों के द्वारा ट्रैक्टर चोरी करने में सफल हुए

राजकुमार यादव ने सुबह उठते ही अपने गाड़ी के पास गया तो गाड़ी नहीं देखने पर राजकुमार यादव ने आसपास खोजने लगा तो नहीं पता चला पता नहीं चलने पर गाड़ी के मालिक के द्वारा आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में खोजबीन शुरू कर दिया काफी मशक्कत करने के बाद भी गाड़ी नहीं मिला तो राजकुमार यादव के द्वारा अज्ञात लोगों पर सिंधुगढ़ थाना में आवेदन दिया
सिंधुगढ़ थाना अध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि इस मामले में छानबीन किया जा रहा है
