
Gaya…गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जयपुर पंचायत के नीरौर गांव शुक्रवार की देर रात नौ बजे खलिहान में आग लगने से धान की तीन धान की पुंज में आग लग गई। आग लगने से पुंज जलकर राख हो गई। आग लगने की जानकारी पाकर पुंज के मालिक एवं ग्रामीण दौड़कर आग पर काबू पाना चाहा। लेकिन आग की लपेटा तेज होने के कारण सफल नहीं हो सका। ग्रामीण तत्काल आग लगने की सूचना थानाध्यक्ष को दिया। फतेहपुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह सूचना पाकर अग्निशामक वाहन को घटना स्थल पर भेजा। अग्निशामक वाहन घटना स्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। नेवारी का पुंज निरौर निवासी कुलदीप यादव का था। आग लगने की घटना से सम्बंधित लिखित आवेदन अंचल कार्यालय को दिया गया है।
ग्रामीणों के द्वारा बताया गया है कि कुलदीप यादव की करीब एक लाख से ज्यादा की संपत्ति जलकर राख हो गया

