
Gaya:-उक्त परिप्रेक्ष्य में सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने क्षेत्र में मध्यरात्रि में विभिन्न जगहों पर भ्रमण करते हुए उन असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण लगातार किया जा रहा है। डीएम ने निर्देश दिया है कि असहाय लोग जो बढ़ती ठंड के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहे हैं। उन्हें उनके बीच कंबल का वितरण करें साथ ही आवश्यकता अनुसार और अधिक संख्या में विभिन्न जगहों पर अलाव जलाने का प्रबंध भी करवाये।
इसके अलावा सदर, शेरघाटी, टेकारी एवं नीमचक बथानी के अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा भी अपने अपने क्षेत्र के चौक चौराहे पर निर्धन असहाय लोगो के बीच जाकर कंबल बाट कर उनलोगों को ठंड से राहत दिलाया जा रहा है। ज़िले में हजार से ज्यादा असहाय व्यक्तियों के बीच कंबल वितरण किया गया है।
कंबल वितरण के साथ साथ जिले के सभी प्रमुख चौक चौराहों पर अलाव की भी व्यवस्था की गई।
डीएम ने नगर आयुक्त गया नगर निगम, सभी नगर निकाय के कार्यपालक पदाधिकारी, सभी अनुमण्डल पदाधिकारी एव सभी अंचलाधिकारी को निर्देश दिया कि पिछले 3 दिनों थे ज़िले के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। सभी अपने क्षेत्र के चौक चौराहों पर अलाव की पूरी व्यवस्था करवाये। डीएम ने कहा कि सभी सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, सभी नगर निकाय के पदाधिकारी एव सभी अंचलाधिकारी अपने क्षेत्र में घूम घूम कर अलाव समुचित रूप से जले, इसका जायजा लेते रहे।
कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम ने जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों एव कोचिंग संस्थान एव प्री- स्कूल, सभी आंगनवाड़ी केंद्रों को भी सुबह 09:30 के बाद से पठन-पाठन प्रारंभ करने एवं संध्या 04 बजे के पहले पठन-पाठन समाप्त करने का निर्देश दिया है यह निर्देश दिनांक 3 जनवरी से 8 जनवरी 2025 तक लागू रहेगा।