
Gaya:- बिहार के मजदूर के साथ मारपीट किया गया इलाज के दौरान अस्पताल में ही दम तोड़ दिया बिहार के गया के फतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मोचरक निवासी किशुन यादव के एक मात्र पुत्र केदार यादव जो लगातार 10 वर्षों से एक ही फैक्ट्री में लुधियाना में कपड़ा फैक्ट्री में काम करता था काम के दौरान छोटी-मोटी बातों को लेकर बहस हुई और बहस के दौरान दो लोग मिलकर बर्बरता पूर्वककेदार यादव के साथ मारपीट किया गया जो सर में गंभीर चोट आई अस्पताल में भर्ती किया गया इलाज के दौरान ही मृत्यु हो गया
परिजन ने लगाया गंभीर आरोप
परिजन ने बताया कि केदार यादव 10 वर्षों से लुधियाना में काम करते थे अचानक 12 तारीख को सुबह में फोन आया कि उनको चोट लगा हम लोग आनंन फानन में लुधियाना पहुंचे तो देखा कि सीएमसी अस्पताल में आईसीयू में वेंटिलेटर पर पड़ा हुआ है तो हम लोग छानबीन करने के बाद पता चला कि उनके साथ मारपीट किया गया,हमलोग के पहुंचने के बाद प्रशासन ने दो व्यक्ति को हिरासत में लिया दो व्यक्ति को जो एक बिहार के गया के बथानी थाना मणियारा गांव के ही रहने वाले हैं और दूसरा बिहार के नालंदा के इस्लामपुर के रहने वाले हैं पर अभी तक थाना में ही रखा हुआ है , परिवार की ओर से बताया गया कि मृत्यु हो जाने के बाद भी केदार यादव के साथ खिलवाड़ हो रहा है क्योंकि अस्पताल प्रशासन और थाना प्रशासन की ओर से शव को पोस्टमार्टम नहीं कराया जा रहा है और दोनों आरोपी को अभी तक जेल भी नहीं भेजा गया है यह आरोप मृतक के परिवार कि ओर से लगाया जा रहा है

