
नवादा : जन सुराज पार्टी का नवादा में ‘जन सुराज विस्तार अभियान के तहत आज नारदीगंज प्रखंड के हंडिया पंचायत के सीतारामपुर दलित समाज के बीच जन सुराज की एक बड़ी बैठक आयोजित की गई। बैठक में जन सुराज पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नारदीगंज प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष अजय पंडित ने अपनी बात रखी उन्होंने बताया की बिहार में सामाजिक और राजनीतिक परिवर्तन को गति देने के उद्देश्य से में शुरु किए गए इस राज्यव्यापी अभियान में अब हमारी पार्टी गांव गांव तक पहुंच रही है। जिसकी वजह से जनता के बीच में जन सुराज के प्रति जन जागरूक आ रही है और पार्टी को बहुत मजबूती मिल रही है।, इस तरह के अभियान से संगठन का विस्तार भी होगा और पार्टी को मजबूती भी मिलेगी। बैठक अपनी बात रखते अजय पंडित ने कहा कहा कि जन सुराज पार्टी में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने खासकर महिलाओं, युवाओं, अल्पसंख्यकों, अनुसूचित जातियों समेत अन्य वर्गों को विशेष तौर पर चिन्हित कर बैठकें आयोजित कर उनकी भागेदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होने बताया की सभी पदाधिकारी अलग-अलग गांवों में जाकर जनता के बीच संवाद स्थापित कर बिहार में एक बेहतर वैकल्पिक राजनीति की नींव रखना है। जन सुराज विस्तार अभियान के लक्ष्य के माध्यम से समाज के सभी वर्गों महिलाओं, युवाओं, किसानों, मजदूरों, शिक्षकों, व्यापारी वर्ग समेत हर तबके को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत जिले सभी 14 प्रखंडों में प्रतिदिन कम से कम 3 संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। बैठकों में स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की जा रही है और समाधान के लिए जन सुराज की विचारधारा पर संवाद किया जा रहा है। कहा कि इस ऐतिहासिक अभियान से जिले में राजनीतिक जागरूकता को बल मिलेगा और बिहार में एक नई राजनीतिक संस्कृति की नींव रखी जाएगी। जन सुराज का यह प्रयास राज्य को प्रगति और समृद्धि की दिशा में आगे ले जाने का एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उन्होंने बताया कि आज नवादा जिले के कई प्रखंडों में जन सुराज संवाद आयोजित किया गया। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने जन सुराज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
