
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रहे तेज प्रताप यादव अपने आवास पर होली के मिलन समारोह के कार्यक्रम रखा गया था जिसमें तेज प्रताप यादव को अलग ही अंदाज में देखा गया और पत्रकारों के साथ कुर्ता फार होली खेलते नजर आये सोफा में बैठे तेज प्रताप यादव आवाज देते हुए सिपाही को डांस करने के लिए कहा गया बोले ठुमका लगाव नहीं डांस करोगे तो सस्पेंड कर दिया जाओगे बुरा न मानो होली है यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ वायरल होते ही पटना एसएसपी इस मामला संज्ञान में लेते हुए सिपाही को पुलिस लाइन बुला लिया गया है

होली के रंग में रंगे तेज प्रताप यादव ने अपने आवास पर होली के रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया था इस कार्यक्रम में जो सिपाही ठुमका लगाते नजर आये वह सिपाही को पटना एसएसपी अवकाश कुमार ने पुलिस लाइन हाजिर होने का ऑर्डर निकाला है
तेज प्रताप ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया।बुरा न मानो होली है….. आपसी भाईचारे के इस पर्व को भी बीजेपी और आरएसएस के साथ ही इनकी ये गोदी मीडिया ने होली में आज नफरत का एक नया रंग दे दिया है… पुलिस वाले भाई हो या कोई विरोधी दल के नेता सबसे भाईचारे और उत्साह के साथ बुरा न मानो होली पर्व मनाने पर भी सियासत करना यही इनका धर्म बन चुका है। देश की जनता जल्द इनको सबक सिखाएगी

