
Gaya:-बेलागंज थाना क्षेत्र के समसपुर गांव में दबंगों के द्वारा लाठी डंडे से मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। जिसमें हैदर अली एवं शबनम खातून घायल बताई जाती है। जो बेलागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया। घायल महिला ने बेलागंज थाने में शुक्रवार की रात लगभग 10:00 बजे थाने में लिखित आवेदन दिया है। जिसमें सात लोगों के खिलाफ नामजद आरोपी बनाया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने शनिवार की बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जांच के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई किया जाएगा।

बच्चों की कहासुनी से शुरू हुआ विवाद
सूत्रों के अनुसार बताया गया कि बच्चों को लेकर कहासुनी हुई थी उसके बाद हिंसक झड़प मे बदल गया और एक नया रूप ले लिया वायरल वीडियो से पता चलता है कि कुछ लोग हाथ में लाठी डंडे लिए हुए हैं और एक शख्स पर हमला कर दिया रहे है

