Photo ,Bihar Daily Headlines

बाराचट्टी विधायक ज्योति मांझी ने अपनी बातों को खुलकर समाज के बीच क्षेत्र की जनता के बीच रखी

पूरे देश में वक्फ बोर्ड को लेकर मुस्लिम संगठन हो या विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है क्योंकि वक्फ बोर्ड को लेकर सरकार  की ओर से प्रस्ताव जब से आया है तब से मुस्लिम संगठन और विपक्ष दल के नेता,सरकार पर हमलावर है इसका असर बिहार विधानसभा सत्र के दौरान भी विधानमंडल में हंगामा विपक्ष करते नजर आए क्योंकि रमजान के महीना भी चल रहा है

इसी के बीच बाराचट्टी विधायका ज्योति मांझी अपने क्षेत्र मे दावत ए इफ्तार पार्टी मे शिरकत  हुई और सभी के साथ में इफ्तार में शामिल होकर एक रहने का संदेश दिया और वह बोली की हमारा देश में सभी धर्म और सभी जाति को लोग सदियों से प्रेम पूर्वक रहते आए हैं और आगे भी रहेंगे चाहे हिंदू हो चाहे मुस्लिम सभी एक दूसरे में भाईचारा बना कर रहेंगे विपक्ष को बातों पर ना ध्यान देंगे क्योंकि सरकार सभी को हित के लिए सभी के सम्मान करते हुए और देश की विकास के लिए काम कर रही है जब से एनडीए की सरकार बनी है तब से देश और मेरा बिहार तरक्की कर रहा है लगातार देश अपनी ऊंचाई को छू रहा है इसलिए भाईचारा को बना कर रहे क्योंकि सरकार सभी की विकास के लिए कदम उठा रही है

मुस्लिम संगठन की ओर से बाराचटि विधायक का को एक लेटर दिया गया इस लेटर में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को लेकर लिखी गई बातों को पढ़कर विधायिका को बताया गया जिसमें जीतन राम मांझी ने एक बयान दिए थे जिस बयान से मुस्लिम समाज के लोग बयान से आहत है इसलिए लेटर के माध्यम से बयान को लेकर ज्योति मांझी से शिकायत की ज्योति मांझी ने आश्वासन दिया कि हम लोग के गार्जियन जीतन राम मांझी अल्पसंख्यक मुस्लिम भाई के लिए हर दम आगे रहते हैं अगर गार्जियन से कुछ गलतियां हुई है तो मैं क्षमा मांगता हूं

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version