
Gaya:- आग लगने से गेहूं के (600) छह सो बोझा जलकर हुआ राख काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया
गया के फतेहपुर थाना क्षेत्र के शाहपोखर के द्वारिका यादव के गेहूं की बोझा में अचानक आग लग जाने से करीब लगभग छह सो (600) जलकर राख हो गया आग बुझाने को लेकर ग्रामीणों के द्वारा काफी मशक्कत के सामना करना पड़ा आग को बेकाबू को देखते हुए फतेहपुर थाना को सूचना दिया गया सूचना पाते ही थाना अध्यक्ष के द्वारा घटनास्थल पर तत्काल दमकल भेज कर आग पर काबू पाया गया दुख की बात यह है कि तब तक के सारे गेहूं की बोझा जल चुका था ।
घर मे होनी थी शादी
किसान के द्वारा बताया गया कि मेरी बेटी की अगले महीने में शादी होनी थी जो मेरे लिए गेहूं की फसल एक उम्मीद से भरा हुआ था जो गेहूं में आग लगने से मेरी बेटी कि शादी में काफी कठिनाई दिख रहा है। हमारे पास एकमात्र गेहूं ही विकल्प था अब वह विकल्प खत्म हो गया अब मैं बच्ची की शादी कैसे करूं मुझे कुछ समझ में नहीं आ रहा है
