
गया के फतेहपुर थाना क्षेत्र के गोपी मोड में के पास एक अज्ञात महिला का श,व बरामद हुआ
अहले सुबह जब गोपी मोड़ के आसपास के लोग टहलने निकले तो देखा गया की एक महिला जमीन पर गिरी पड़ी हुई है ना बदन पर कोई कपड़ा है ,और कई जगह धारदार से कटा हुआ निशान था इस अवस्था में देखकर लोग तत्काल पुलिस को सूचना दे दिया गया सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस और श,व को कब्जा मे कर पुलिस लगातार जांच कर रही है, अभी तक श,व की पहचान नहीं किया जा सका

चेहरे को काले रंग के गमछे से ढंका गया था और पैरों पर गहरे जख्मों के निशान मिले हैं। महिला की घुड्डी के पास भी जख्म है। मृतका की बॉडी देखने से यही प्रतीत हो रहा है कि उसकी बड़ी बेरहमी से हत्या की गई है। यह दृश्य देखकर ग्रामीणों के रौंगटे खड़े हो गए।

मौके पर जुटी भीड़ आपस में यही सवाल कि आखिर इस महिला के साथ क्या हुआ? किसी का कहना है कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की गई और शव को गोपी मोड़ के पास अपराधी फेंक गए। वहीं दूसरी ओर फतेहपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए गया स्थित मगध मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा गया है।
ग्रामीणों के बयान
ग्रामीणों का कहना है कि एक अनजान महिला लगातार तीन से चार दिन से इस इलाका में घूमती हुई नजर आ रही थी जब कोई उससे कुछ पूछता तो महिला सुनते हुए आगे बढ़ जाती थी अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है की वहीं महिला है या फिर कोई और
मौत के कारण किया
महिला के साथ दुष्कर्म हुआ या फिर किसी ने हत्या कर दिया इस सारी खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही खुलासा हो सकेगा , फिलहाल पुलिस श,व को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और पुलिस इस मामले को जांच मे जुटी हुई है
