
Patna, राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 11 अप्रैल दिन शुक्रवार को बिहार बदलाव रैली जनसूराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने रैली बुलाया था प्रशांत किशोर के द्वारा 5 लाख लोगों की आने की संभावना बताया गया था उसके लिए गांधी मैदान में पूरा तैयारी था पूरा गांधी मैदान मे कुर्सी से पाट दिया गया था रैली का समय दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक का समय रखा गया था पर गांधी मैदान में पूरा कुर्सी खाली दिखा

बिहार बदलाव रैली पूरी तरह फ्लॉप रहा, शाम पाच बजे प्रशांत किशोर जनसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं यहां भाषण देने नहीं आया हूं. मैं यहां माफी मांगने आया हूं. आज यहां पांच लाख लोगों को लेकर सभा करने वाले थे. दो लाख से ज्यादा लोग पटना के अलग-अलग जगहों पर फंसी हुई है. यहां इतनी निकम्मी सरकार है. लोगों की मदद नहीं कर पा रहे है. यहीं गांधी मैदान में रात में नीतीश कुमार की पुलिस मुझे पकड़ने आई थी. उसी दिन मैंने कहा था फैसला गांधी मैदान में ही होगा.
प्रशांत किशोर ने लगाया गंभीर आरोप
प्रशांत किशोर के द्वारा प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए बोले की मेरे लोगों की गांधी मैदान में पहुंचने नहीं दिया गया, और संबोधन करते हुए नीतीश कुमार पर जमकर बरसे वही मोदी पर सॉफ्ट दिखे लालू प्रसाद यादव के जंगल राज्य को बताते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि लालू यादव की जंगल राज चाहिए या नीतीश कुमार की निकम्मी सरकार क्या मोदी जी कहेंगे तो मानिएगा या नहीं जनता ने आवाज दिया नहीं प्रशांत किशोर ने बताया अगले 6 महीने के बाद सरकार आपकी होगी मैं 10 दिन के बाद पुनः बिहार की जनता से जाकर मिलूंगा हर प्रखंड हर पंचायत पहुंचकर जनता से मिलकर सरकार बनाएंगे और बिहार को बदलेंगे
प्रशांत किशोर ने 2015 को याद दिलाते हुए नीतीश कुमार के उखाड़ फेंकने कि बात कही

अगर 2015 में मैंने नीतीश कुमार की मदद नहीं की होती तो ये संन्यास लेकर बैठे होते.राजनीति श्राद्ध जन सुराज के लोग करेंगे, जो शादी कराता है वही श्राद्ध भी कराता है. बिहार में जो अफसर शाही बनाई है नितीश कुमार वो अब चलेगी नहीं. इन अफसरों को जड़ से उखाड़ कर फेकने कि काम करेगी बिहार कि जनता
