
Bihar :- गया के टनकुप्पा थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान 2 गुट आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। और एक पक्ष की ओर से फायरिंग भी की गई है। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें एक युवक खुलेआम कट्टा लहराते हुए दिखाई दे रहा है।
मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके सिर में चोटें आई हैं। दोनों पक्षों की ओर से थाने में लिखित शिकायत दी गई है। पुलिस ने 8 लोगों को हिरासत में लिया है। इस मामले की पुलिस कि ओर से छानबीन की जा रही है। घटना परसावां गांव की है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक
ग्रामीणों के मुताबिक मारपीट की वजह 3 साल पुरानी प्रेम-विवाह बताया जा रहा है। कुछ साल पहले राम प्यारे पासवान के दो बेटे अपने एक दोस्त के साथ शहर में रहकर पढ़ाई करते थे। उस दौरान तीसरे युवक ने अपने ही गांव की एक लड़की से कोर्ट मैरिज कर लिया था। लड़की और लड़का दोनों एक ही जाति और गोतिया के हैं।
रविवार को रामप्यारे पासवान के दो बेटों की शादी थी। घर की महिलाएं देव पूजा के लिए जा रहे थे। तभी दिनेश पासवान अपने सहयोगियों के साथ पहुंचे और लाठी-डंडा से हमला कर दिया। वीडियो में दिनेश पासवान हाथ में कट्टा लहराते दिखाई दे रहा है। आरोप है कि उन्होंने कई राउंड फायरिंग की है।
मामले की सूचना पर स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लड़का पक्ष के परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया है।
वजीरगंज डीएसपी सुनील कुमार पांडे ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से आवेदन मिला है। केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कुल 8 लोगों को हिरासत में लिया गया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल को अलर्ट को अलर्ट कर दिया गया है।