यादव सेना प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना कुमार ने सरकार को दिया संकेत बताते चलें कि आए दिन बिहार  के चर्चित चेहरा समाजसेवी मुन्ना यादव लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं।    चक्रवात के कारण लगातार हो रही बारिश से इस बार धान की फसल को भारी क्षति पहुँची है। खेतों में पानी भरने से कटाई में परेशानी हो रही है और कई क्षेत्रों में फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है।

इस बार किसान बहुत उम्मीदों के साथ, चेहरे पर खुशी और दिल में अच्छी पैदावार का विश्वास लेकर खेतों में जुटे थे, पर मौसम की मार ने उन सारी उम्मीदों को झकझोर दिया।
किसानों की मेहनत और सपनों पर इस प्राकृतिक आपदा ने जैसे विराम लगा दिया है।

ऐसे हालात में आग्रह है कि प्रशासन #dc gaya ji को तुरंत स्थिति का आकलन कर राहत और मुआवज़े की प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए ताकि किसानों को आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके।
साथ ही कृषि विभाग को प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कर आवश्यक सहायता सुनिश्चित करनी चाहिए।

किसानों के हित में समय पर सहायता ही सच्ची सेवा है

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version