गुरपा थाना क्षेत्र से निकली शराब माफिया की टोली को दूसरे जिले की पुलिस आकर पकड़ लेती है, लेकिन गुरपा पुलिस नहीं पकड़ पाती है, आज लगभग 17 बाइक जिसमें देसी और विदेशी शराब जब्त की गई है।

फतेहपुर थाना की पुलिस और नवादा उत्पाद विभाग की टीम के संयुक्त छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में लगभग 16 से 17 मोटरसाइकिल पर दो-दो बोरा देसी एवं विदेशी शराब लदे नवादा उत्पाद विभाग की पुलिस ने छापेमारी के दौरान किया जब्त मोटरसाइकिल फेक कर सभी चालक भागने में सफल रहे

बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी है फिर भी बिहार में प्रतिदिन बिहार पुलिस लगातार छापेमारी के दौरान देसी एवं विदेशी शराब जब्त करती है। आज अहले सुबह-सुबह नवादा उत्पाद विभाग की टीम की बड़ी सफलता मिली।फतेहपुर थाना क्षेत्र से गुजर रहे अवैध शराब से लदे 16 मोटरसाइकिल पर लगभग 32 बोरा देसी एवं विदेशी शराब जप्त किया। गुप्त सूचना के अनुसार गुरपा थाना क्षेत्र से प्रतिदिन कई दर्जनों मोटरसाइकिल पर लदे देसी शराब विदेशी शराब गुजरती है पर गुरपा पुलिस चैन की नींद लेती रही।आज नवादा उत्पाद विभाग की पुलिस ने गुरपा थाना क्षेत्र से गुजरने के बाद फतेहपुर में छापेमारी के दौरान 16 से 17 मोटरसाइकिल सभी पर शराब लदे को जप्त किया है।
