
गया जी के फतेहपुर थाना परिसर में फतेहपुर सीओ की अध्यक्षता में आज शांति समिति की बैठक रखा गया। जिसमें तमाम जनप्रतिनिधि एवं समाज सेवी मौजूद रहे फतेहपुर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार भी शामिल रहे।
सरस्वती पूजा को लेकर विस्तार चर्चा हुई और और लाइसेंस के लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई जिसमें एक मुख्य बातें सामने रखा गया जिसमें मूर्ति विसर्जन में डीजे पर शख्त पाबंदी रहेगा
बैठक के दौरान थानाध्यक्ष ने स्पष्ट रूप से कहा कि सरस्वती पूजा आयोजन से पूर्व लाइसेंस लेना अनिवार्य है। बिना लाइसेंस पूजा आयोजित करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पर्व के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
