
गया जी के सिंधुगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता की हाथ लगी है थाना अध्यक्ष निलेश कुमार ने बताया कि गस्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर झारखंड से दो पिकअप वाहन आ रही थी सूचना के आधार पर दोनों पिकअप को थाना लाया गया और

गाड़ी के जांच के दौरान। ऊपर से देखने से कहीं भी पता नहीं लगा इस गाड़ी में शराब रखी हुई है।पर ऊपर की बॉडी हटाने से नीचे पूरा तहखाना बना कर शराब रखी हुई थी।

थाना अध्यक्ष निलेश कुमार ने बताया कि दोनों वहां में टोटल 455 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया और साथ में चार शराब कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया है 1, श्याम कुमार, पिता अर्जुन साव 2, रामु साव पिता जोधो साव दोनों ग्राम पांडे डीह( कोडरमा) झारखंड(3,) आकाश प्रसाद पिता सुरेंद्र महतो (4) बिपुल कुमार पिता उदय सिंह दोनों ग्राम हादसा थाना हिसुआ नवादा बिहार के है
थाना अध्यक्ष निलेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में शांति और विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस लगातार सक्रिय है
