
रमजान और रामनवमी को लेकर शांति व्यवस्था के मद्देनज़र आज सिंधुगढ़ थाना परिसर में थाना अध्यक्ष निलेश कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान सभी उपस्थित लोगों के साथ मिलकर आगामी त्योहारों के दौरान शांति, सौहार्द और विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा की गई। थाना अध्यक्ष ने सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाहों से बचने की अपील की।
साथ ही, उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी लोगों ने एकजुट होकर शांतिपूर्ण तरीके से रमजान और रामनवमी मनाने का संकल्प लिया।
थाना अध्यक्ष ने सभी उपस्थित लोगों से अपील की कि वे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। साथ ही, आपसी समन्वय और सहयोग के माध्यम से समाज में एकता और सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया गया।
बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और रमजान को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का संकल्प लिया।
थाना अध्यक्ष निलेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में शांति विधि व्यवस्था को लेकर सिन्धु गढ़ पुलिस सतर्क है लगातार समय समय पर गस्ती करते हुए सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिन्धु गढ़ पुलिस तत्पर है।