मायापुर पहुंचे गया डीएम

समृद्धि यात्रा को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 20 मार्च को गया जिले के मायापुर आगमन प्रस्तावित है। इसको लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आगमन को लेकर क्षेत्र के लोगों में एक अलग ऊर्जा देखने को मिल रहा है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चाहने वाले लोग और उनके समर्थक में एक अलग जोश है।

गया के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर स्वयं मायापुर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल, सुरक्षा व्यवस्था,  तथा अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत समीक्षा की।


समृद्धि यात्रा के सफल आयोजन को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह चौकन्ना है। कार्यक्रम के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ नियंत्रण तथा वीआईपी सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

प्रशासन का उद्देश्य है कि 20 मार्च को होने वाला यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सफल तरीके से संपन्न हो।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आगमन पर गया डीएम शशांक शुभंकर सक्रिय है टनकुप्पा और फतेहपुर की पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version