बंधुआ स्टेशन के पास के तस्वीर

Gaya, गया जी के बंधुआ स्टेशन के पास आज सुबह लगभग 9:00 बजे पटना रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस गया जी स्टेशन से खुलने बाद बंधुआ स्टेशन क्रॉस कर रही थी उसी बीच ब्रेक के पास से धुआं निकलने की खबर मिली। खबर मिलते ही   ड्राइवर और गार्ड ने चालाकी से तुरंत अग्निशामक यंत्र (Fire Extinguisher) के मदद से आग पर काबू पा लिया गया । जिससे भारी घटना टल गई ट्रेन ठहरते ही सभी जितने भी यात्री ट्रेन में बैठे हुए थे सभी ट्रेन से उतरकर पटरी के किनारे खड़े हो गए।ओर अग्निशामक यंत्र के द्वारा ट्रेन के जितने भी स्टाफ थे सभी तुरंत जहां से धुवां निकल रही थी वहां पर अग्निशामक यंत्र के जरिए आग को बुझा दिया गया है जिससे बड़ी घटना टल गई।

जानकार बताते हैं।

सुबह-सुबह लगभग 9:00 बंधुआ फाटक के पास पटना रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस खड़ी हुई थी ट्रेन के लगभग सभी यात्री ट्रेन से उतरकर पटरी के किनारे खड़ी थी सभी डरे हुए थे अफरा तफरी के माहोल बना हुआ था ।

जब आग पूरी तरह बुझ गई और ट्रेन सुरक्षित बताया गया ड्राइवर के द्वारा तो सभी यात्री को राहत भरी सांस मिली और फिर कुछ देर बाद ट्रेन बंधुआ से रांची के लिए रवाना हुई।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version