
गया जी कोच थाना क्षेत्र के बाली गांव के रहने वाले इंद्रजीत वर्मा के पत्नी शिम्पी कुमारी अपने चचेरी बहन कि शादी में अपने मायके फतेहपुर थाना क्षेत्र के रघवाचक आ रही थी जो सड़क हादसा मे मौ/त हो गई
जानकारी के मुताबिक मृतक शिम्पी कुमारी अपने चचेरी बहन की शादी में अपने मायके आ रही थी जो शिम्पी कुमारी के देवर रघवाचक गांव बाइक से पहुंचाने आ रहा था जो मोहनपुर थाना क्षेत्र के पथरा गांव के पास शिम्पी कुमारी अनबैलेंस होकर मोटरसाइकिल पर से नीचे गिर गई उसी दौरान ऑटो के स्पीड रहने के कारण शिम्पी कुमारी ऑटो के चपेट मे आ गई जो हॉस्पिटल ले जाने के क्रम मे मौ/त हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि शिम्पी कुमारी के दो साल पहले कोच थाना क्षेत्र के बाली गांव के इंद्रजीत वर्मा से शादी हुई थी मृतक शिम्पी कुमारी के गोद में एक चार माह कि मासूम बच्ची थी बच्ची को भी चोट लगी है जो इलाज के लिए गया रेफर कर दिया गया।
शिम्पी कुमारी के मायके फतेहपुर थाना क्षेत्र के रघवाचक में पसरा मातम
जहां एक तरफ शादी के लेकर पूरे परिवार मे खुशी के लहर था वहीं इस घटना ने पूरे परिवार में शोक के लहर दौर उठा ग्रामीणों ने बताया कि आज 26,04,26, चचेरी बहन को तिलक देने के लिए आज रघवाचक से जाना था इसी शादी में शामिल होने के लिए अपने मायके आ रही थी। इस घटना ने सभी को दिल को झकझोर के रख दिया