
बिहार के गया जी के बोधगया में पछट्टी पुल के पास बच्चों से भारी थार निरंजना नदी में जा गीरी जिससे लगभग आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए। इस हादसे में एक ऑटो चालक की मौत हो गई
बिहार के बोधगया में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ इस हादसा मे आठ बच्चे समेत एक संस्था के सचिव भी घायल हो गए। प्रत्यदर्शियों के द्वारा बताया गया कि प्रतिदिन के भांति थार से बच्चे को ले जाया जा रहा था जो पछट्टी पुल के आस ऑटो के बचाने के चक्कर में निरंजना नदी में जा गीरी बताया जा रहा है कि जेनअमिताभ वेलफेयर ट्रस्ट की थार वाहन बच्चों को लेकर जा रही थी। संस्था के सचिव विक्रम सिंह रोज की तरह बच्चों को लेकर निकले थे। इसी दौरान सामने ऑटो को बचाने के चक्कर में पुल से थार नदी में जा गिरी घटना इतना भयावाह था कि देखते देखते अफरा तफरी के माहौल बन गया इस हादसे की चपेट में आने से ऑटो चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
हादसे के बाद मची चीख पुकार
नदी में गिरते ही सभी लोग दौर पड़े और कुछ समय के लिए चीख पुकार के माहौल बन गया।ग्रामीणों को मदद से थार में सवार बच्चों को थार से बाहर निकाला गया और सभी बच्चों गोद में उठा कर एम्बुलेंस तक पहुंचाया गया और साथ में संस्था के सचिव को भी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया प्राथमिक इलाज के बाद बच्चों की हालत को देखते हुए पांच बच्चे की अनुग्रह मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया गया जहां इलाज चल रही है
बच्चों को फ्री में शिक्षा देती है ट्रस्ट
स्थानीय लोग के द्वारा बताया गया कि जेनअभिताभ वेलफेयर ट्रस्ट नि:शुल्क शिक्षा देती है जो प्रतिदिन अपने वाहन से बच्चों को घर से लाती है और पढ़ाई करवाने के बाद पुन वापस घर पहुंचा देती है हादसा के समय सभी बच्चे थार वाहन में सवार थे