चाकंद थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर हुई इस छापेमारी में पुलिस ने आरोपी के घर और दुकान से भारी मात्रा में गांजा एवं लाखों रुपये नकद बरामद किए हैं। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार चाकंद थाना अध्यक्ष शिवम कुमार को सूचना मिली थी कि चाकंद गढ़ निवासी केस कुमार उर्फ केस शर्मा अपने घर और दुकान से गांजा बेचने का कारोबार चला रहा है। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया तथा नगर अंचलाधिकारी की मौजूदगी में पुलिस टीम गठित कर छापेमारी शुरू की गई।

जांच के क्रम
पुलिस टीम जैसे ही आरोपी के घर पहुंची, वह भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन जवानों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद विधिसम्मत तरीके से तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान घर से लगभग 2 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद हुआ। वहीं आरोपी की दुकान से करीब 125 ग्राम गांजा और मिला। इस तरह कुल 2 किलो 825 ग्राम गांजा जब्त किया गया।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में नकदी भी बरामद की। घर से 3 लाख 51 हजार 530 रुपये तथा दुकान से 9 हजार 640 रुपये नकद मिले।

पुलिस सूत्रों के अनुसार

पुलिस का मानना है कि यह रकम मादक पदार्थों के कारोबार से जुड़ी हो सकती है। सभी बरामद सामानों को जब्त कर सील कर दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान केस कुमार उर्फ केस शर्मा, पिता उपेंद्र शर्मा, निवासी चाकंद गढ़, थाना चाकंद, जिला गया के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version