
गया जी के सिन्धुगढ़ थाना क्षेत्र के ढ़ेलवाटार मे एक विवाहिता के संदिग्ध अवस्था में मौत
सिंधुगढ़ (गया)जिले के सिंधुगढ़ थाना क्षेत्र के ढेलवा टांड़ गांव में आज उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक चार साल की विवाहिता का शव उसके ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। मृतका की पहचान नीतू कुमारी (पति रुपेश यादव) के रूप में हुई है। घटना के बाद से ही मृतका के मायके वालों में कोहराम मचा है और उन्होंने ससुराल पक्ष पर गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।
जानकारी के मुताबिक
गुरपा थाना क्षेत्र के मचरक निवासी नीतू कुमारी की शादी चार साल पहले सिन्धुगढ़ थाना क्षेत्र के ढेलवाटार निवासी रूपेश यादव के साथ हिंदू रीतिरिवाज से हुआ था जो एक साल के मासूम बेटा भी है जिसके अब मां के साया अब हमेशा के लिए उठ गया मृतक के पिता बिंदेश्वर यादव ने बताया की महज दो दिन पहले हमारी बच्ची मायके से ससुराल आई थी मृतक के पिता और भाई ने आरोप लगाया कि नीतू कुमारी के शादी के बाद से ही लगातार उसके साथ सास और नन्द प्रताड़ना करते रहती थी और अक्सर झगड़ा होता रहता था मृतक के पति रुपेश यादव फिलहाल अभी मुंबई मे है
सिंधुगढ़ पुलिस के बयान
सूचना मिलते ही सिन्धु गढ़ पुलिस घटना स्थल पर पहुंची घटना स्थल पर पहुंचते ही शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल गया भेज दिया और थाना अध्यक्ष निलेश कुमार ने बताया कि इस घटना को इस मामला को गहराई से जांच किया जा रहा है थाना अध्यक्ष ने बताया कि अभी तक कोई भी लिखित आवेदन नहीं दिया गया आवेदन मिलते ही कानूनी कार्रवाई किया जाएगा
