
Gaya , मगध रेंज के एक चर्चित आईजी विकास वैभव मुफ्फसिल थाने पहुंचकर थाना को किया जांच
बिहार के एक चर्चित अफसर मगध रेंज के आईजी विकास वैभव जब से कमान संभाले है तब से लगातार सक्रिय है
गया जिले के मुफस्सिल थाना में आज पुलिस महानिरीक्षक मगध क्षेत्र विकास वैभव का भव्य स्वागत गार्ड ऑफ ऑनर देकर किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, अभिलेख, लंबित मामलों एवं विधि-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जानकारी मिली कि मुफस्सिल थाना में लगभग 2200 मामले लंबित हैं। इस पर पुलिस महानिरीक्षक विकास वैभव ने कहा कि सभी लंबित मामलों के निष्पादन के लिए विशेष पहल की जाएगी और आम लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मुफस्सिल थाना को उन्होंने “गोद” लिया है, ताकि थाना की व्यवस्था और कार्यशैली में सुधार लाया जा सके। साथ ही पुलिस पदाधिकारियों को लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन एवं जनता के साथ बेहतर व्यवहार करने का निर्देश दिया गया।
इस मौके पर थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था एवं थाना संचालन को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
