
गया जी पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। मोहर्रम पर्व को लेकर गया पुलिस अलर्ट मोड में है
गया जिले के चाकन्द थाना क्षेत्र के संवेदनशील इलाके में मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक गया एसपीएसपी सुशील कुमार ने शुक्रवार को निरीक्षण किया और लोगो से बात चित किए
गया एसएसपी हर चीज को बारीकी से देखे और जुलूस मार्ग को खुद से जायजा लिए और सुरक्षा विधि व्यवस्था को लेकर भी और प्रशासनिक तैयारियां के भी जायजा लिए। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार है गया जी की पुलिस लगातार अलर्ट मोड में है मोहर्रम पर्व को शांति विधि व्यवस्था से संपन्न करने के लेकर फ्लैग मार्च कर शांति विधि व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए गया जी की पुलिस लगातार सभी थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में मुहर्रम पर्व को ध्यान में रखते हैं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने से लेकर पूरे पुलिस महकमे अलर्ट है।
एसएसपी ने अधिकारियों को मुहर्रम के दौरान सभी संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने जुलूस मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग और पुलिस बल की तैनाती की समीक्षा की, साथ ही पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी से ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान, एसएसपी ने स्थानीय गणमान्य नागरिकों और शांति समिति के सदस्यों से भी संवाद किया। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मुहर्रम पर्व मनाने की अपील की। एसएसपी ने नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया।
