
Gaya: वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार,के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों द्वारा विभिन्न स्थानों पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है, वहीं संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है।
पुलिस के अनुसार, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करना, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखना तथा संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करना है।
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस की सक्रियता बढ़ने से वाहन चालकों और असामाजिक तत्वों में भी सतर्कता देखने को मिल रही है। पुलिस द्वारा जांच के दौरान आवश्यकतानुसार नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

आगामी होने वाले पितृपक्ष मेला को लेकर गया पुलिस मुस्तैद है और अलर्ट है गया पुलिस यातायात नियम को देखते हुए जिले के हर थाने मकी पुलिस अलर्ट है
गया एस एस पी सुशील कुमार जब से कमान संभाला है जबसे गया पुलिस अलर्ट है एक-एक चीज पर पैनी नजर बनाई हुई है अपराध को नियंत्रण में रखने के लिए लगातार समय समय पर गश्त करते नजर आती है।
