गया जी के गुरपा थाना क्षेत्र से आज सुबह सुबह एक आपत्तिजनक हालत में मिली महिला जिसके शरीर पर कई जगह चोट की निशान। महिला पानी के लिए तड़प रही थी।

बिहार के गयाजी  के गुरपा थाना क्षेत्र के बसकटवा जंगल में आज सुबह-सुबह एक बेहोशी की हालत में महिला मिलने से इलाका में हडकंप मच गया। जानकारी के मुताबिक आज सुबह ग्रामीणों की नजर एक महिला पर पड़ी जो महिला अर्धनग्न अवस्था में थी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला बेहोशी की अवस्था में थी जो ग्रामीणों को देखते हैं महिला बार-बार पानी मांग रहे थे ग्रामीणों की नजर पड़ते ही ग्रामीण  ने बिना वक्त गंवाए गुरपा थाना के सूचित किया। गुरपा थाना अध्यक्ष बिना वक्त गंवाए।अपने दल बल के साथ बस कटवा जंगल पहुंच गए और महिला को देखते ही तत्काल फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए भेजा गया। जहां डॉक्टर  की निगरानी में इलाज जारी है जानकारी के मुताबिक अभी महिला कुछ भी बोलने के लिए सक्षम नहीं है।

जानकारी के मुताबिक महिला के साथ बदमाशों ने  उसके साथ अपराधी घटना का अंजाम दिया है गुरपा थाना प्रभारी शिवनदन भारती ने बताया कि हर पहलू से जांच किया जा रहा है जांच होने के बाद ही पता चलेगा इस महिला के साथ क्या हुआ है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version