
बिहार के गया के मानपुर से बड़ी खबर आ रही है जहां दरोगा के दोनों बेटों की गोली लगने की खबर है जहां एक बेटे के मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे बेटे जिंदगी और मौत से लड़ाई झुझ रहा है
मानपुर के सिद्धार्थपुरी मोहल्ले के पास बदमाशों ने मोतिहारी में तैनात दरोगा सुधांशु शेखर उर्फ पिंटू सिंह के दोनों बेटों को गोली मार दी। वारदात में 30 वर्षीय छोटे बेटे रानू सिंह की मौत हो गई, जबकि 32 वर्षीय बड़ा बेटा मोनू सिंह गंभीर रूप से घायल है। उसे इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
फोन कर बुलाया, फिर शुरू कर दी फायरिंग
घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नौरंगा आहार के पास सिद्धार्थपुरी मोहल्ले के निकट की बताई जा रही है। परिजनों के मुताबिक, मोहल्ले में कुछ दूरी पर किसी व्यक्ति के साथ विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों भाइयों को फोन कर मौके पर बुलाया गया। दोनों भाई जब वहां पहुंचे, तभी अपराधियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी।
गोलीबारी में रानू सिंह और मोनू सिंह दोनों को गोली लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां छोटे भाई रानू सिंह की मौत हो गई। वहीं, मोनू सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जेठियन गांव के रहने वाले हैं दोनों भाई
दोनों भाई मूल रूप से गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र के जेठियन गांव के निवासी थे। उनका परिवार पिछले कुछ वर्षों से मानपुर के सिद्धार्थपुरी मोहल्ले में रह रहा है। उनके पिता सुधांशु शेखर उर्फ पिंटू सिंह मोतिहारी में दरोगा के पद पर तैनात हैं। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
जुआ खेलने को लेकर विवाद की चर्चा
स्थानीय लोगों के बीच घटनास्थल के आसपास जुआ और शराब का अड्डा संचालित होने की चर्चा है। आशंका जताई जा रही है कि जुए को लेकर हुए विवाद के बाद गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया गया। हालांकि, विवाद की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस ने इस आशंका की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
घटनास्थल से खोखे बरामद, जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटनास्थल से कुछ खोखे बरामद किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस अब गोलीबारी में शामिल आरोपियों की पहचान करने और घटना के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने में जुटी है।फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। एक युवक की मौत और दूसरे की गंभीर हालत के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के मुताबिक घायलों को मगध मेडिकल कॉलेज गया से रेफर पटना के लिए