दुर्गा प्रतिमा के पास फायरिंग को लेकर हुआ था विवाद, एक युवक की मौत और दूसरा गंभीर रूप से घायल

गया। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नौरंगा सिद्धार्थपुरी गांव में हुए गोलीकांड मामले में गया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर कांड में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई थी, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दारोगा के दोनों बेटे के गोली लगी थी  19 अक्टूबर 2026 की रात मुफस्सिल थाना पुलिस को सूचना मिली कि नौरंगा सिद्धार्थपुरी गांव में दो युवकों को गोली मार दी गई है। सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक, गया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, वजीरगंज और मुफस्सिल थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए तथा घायल युवक को इलाज के लिए एएनएमएमसीएच, गया भेजा गया।

इस मामले में मुफस्सिल थाना कांड संख्या 1168/26, दिनांक 20 अक्टूबर 2026 को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, वजीरगंज के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल और तकनीकी टीम की भी मदद ली गई।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि मृतक और आरोपियों के बीच दुर्गा प्रतिमा के पास फायरिंग करने को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद को लेकर आरोपियों ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर दोनों युवकों पर कथित तौर पर जानलेवा इरादे से गोली चलाई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गौरव कुमार, पिता दिलीप सिंह, और नागेंद्र सिंह उर्फ नरेंद्र सिंह, पिता स्वर्गीय गायत्री सिंह, दोनों निवासी सिद्धार्थपुरी, मुफस्सिल थाना क्षेत्र, जिला गया के रूप में हुई है।

पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

बिहार डेली हेडलाइंस | गया

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version