
Gaya, बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आज 37 व जन्मदिन था
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के जन्मदिन के मौके पर बोधगया विधायक सह मुख्य सचेतक कुमार सर्वजीत ने अपने विधानसभा क्षेत्र में दंगल प्रतियोगिता में शामिल हुए और उस दंगल प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चे और सभी क्षेत्रवासी जनता के साथ केक काटकर तेजस्वी यादव के जन्मदिन मनाया गया इस मौके पर कुमार सर्वजीत ने कहा तेजस्वी यादव गरीबों का नेता है तेजस्वी यादव बिहार नहीं बल्कि देश के नेता है कुमार सर्वजीत ने कहा जब बिहार के मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बनेंगे तभी बिहार के गरीब का कल्याण होगा तभी बिहार की जनता को हर सुविधा मिल पाएगा
तेजस्वी यादव के सिपाही राजद नेता फतेहपुर के पूर्व उप प्रमुख दिलीप यादव के सौजन्य से दंगल प्रतियोगिता कराया गया था
गया के गुरपा थाना क्षेत्र के पुरनीबथान मैं दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था इस दंगल प्रतियोगिता में दर्जनों पहलवान भाग लिए जिसमें प्रथम विजेता हुए सनी यादव हीराकुरहा जिसे सोने के मेडल और ₹5000 रुपए नगद पुरस्कार दिया गया वही दूसरा विजेता के रूप में नीतीश कुमार यादव बैहरा जिसे चांदी का सिकरी और ₹2500 नगद पुरस्कार दिया गया और सम्मानित किया गया

दर्शक ने बताया यह दीपावली के शुभ अवसर पर परंपरागत कई वर्षों से यह दंगल प्रतियोगिता होते आ रहा है
यह दंगल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्य सचेतक सह बोधगया विधायक कुमार सर्वजीत पहुंचे इसी मौके पर मंच पर एक से एक दिग्गज नजर आए राजद नेता फतेहपुर के पूर्व उप प्रमुख अरुण दांतपुरी पूर्व जिला परिषद नागेंद्र यादव पूर्व मुखिया जयपुर श्री मिथिलेश प्रसाद यादव वर्तमान मुखिया दिलीप चौधरी वर्तमान मुखिया डुमरी चट्टी मनीष कुमार एवं अन्य गण्यमान्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता नजर आए

