
गया: फतेहपुर थाना कि पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर 15.750 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में फतेहपुर थाना कांड संख्या 530/26, दिनांक 30 अगस्त 2026 को धारा 30(ए), बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार लगातार फतेहपुर पुलिस छापेमारी कर रही है इसी दौरान विदेशी शराब जब्त किया गया