Subscribe to Updates
Get the latest news update from BDH NEWS (Bihar Daily Headlines)
Author: premchand kumar
🎯बिहार में 5 सीटों पर लोकसभा चुनाव,कल मंगलवार को तीसरे चरण का है चुनाव, झंझारपुर, सुपौल, मधेपुरा, खगड़िया और अररिया सीट पर मतदान। 54 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला, पहली बार 18 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 145482, मैदान में बीजेपी, जेडीयू, आरजेडी समेत अन्य प्रत्याशी, तीसरे चरण में 98 लाख 60 हजार 357 वोटर, तीसरे चरण में 1300 से अधिक मैदान में प्रत्याशी, बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और केरल में मतदान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में मतदान, पश्चिम बंगाल जैसे कुछ प्रमुख राज्यों में मतदान।
लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण से पहले लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के कद्दावर रहे और लालू यादव के खास पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के पुत्र रणधीर कुमार सिंह ने पार्टी के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंक दिया है। उन्होंने पार्टी से त्यागपत्र का ऐलान करते हुए कहा है कि अब महाराजगंज से चुनाव नहीं लड़ेंगे और इंडिया गठबंधन के कैंडिडेट को हराने में अपनी पूरी ताकत झोंक देंगे। चर्चा है कि वे 14 मई को अपने हजारों समर्थकों के साथ नीतीश कुमार की पार्टी जदयू में शामिल होने वाले हैं।
रामपुर थाना की पुलिस ने रोको टोका अभियान के तहत सिकड़िया मोड़ से चोरी की बाइक के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया। रामपुर थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि शुक्रवार को गश्ती दल दो युवक जो गलैमर बाइक पर सवार थे, उन्हें रोका और बाइक के संबंधित कागजात मांगे। इस दौरान जैसे ही दोनों युवक जैसे ही बोले मुंह से शराब की गंध आयी। उसके बाद वह कोई कागजात भी नहीं दिखा पाये। इसके बाद थाना लाकर ब्रेथ इनेलाइजर से जांच की गयी तो शराब पीने की पुष्टि हुयी। वहीं, बाइक का जब रजिस्ट्रेशन नम्बर से जांच की गयी…
कल थम जाएगा तीसरे चरण का चुनाव प्रचार, बिहार के पांच सीट झंझारपुर, अररिया, सुपौल, मधेपुरा और खगड़िया पर होगा मतदान, 54 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में होगी बंद। तीसरे चरण का चुनाव 7 मई को होना है।।
बिहार के गया में बड़ा हादसा हुआ है। जानकारी अनुसार गया जिले में राजधानी एक्सप्रेस से कटकर लोको पायलट की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, लोको पायलट लाइट इंजन को गझण्डी के लोको बफर में खड़ा करके ट्रैक पार कर रहे इसी दौरान वो राजधानी एक्स्प्रेस की चपेट में आ गए। वहीं मौके पर ही लोको पायलट की मौत हो गई। लोको पायलट की पहचान पंकज कुमार सिंह के तौर पर हुई है दरअसल, पूरा मामला गुरपा स्टेशन से गझण्डी स्टेशन के बीच का है। जिसमें लोको पायलट की जान चली गई। घटना की जानकारी मिलने के…
पटना : बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को एक बार फिर भीषण अगलगी की घटना सामने आई है। राजधानी के मध्य क्षेत्र में स्थित गोलघर के पास झुग्गियों में शुक्रवार दोपहर को भयंकर आग लग गई। 🔰गनीमत रही कि इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। 🟦जानकारी के अनुसार, यहां कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कर्मचारी आग बुझाने में जुट गए। 🅰️हालांकि, अब ताजा जानकारी सामने आई है कि मौके पर करीब…
सिंदू गढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मसौंदा के एक युवक के पास से एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया जो मोटरसाइकिल चोरी का था उसके साथ अन्य दो को और गिरफ्तार किया गया और तीनो से पूछताछ कर सिंधुगढ़ थाना अध्यक्ष गौतम कुमार के नेतृत्व में छापामारी किया गया था गिरफ्तार कर पूछताछ कर जेल भेज दिया गया 1, संजीत कुमार 2, गुडडू कुमार 3, गिरधारी यादव ये तीनो ग्राम मसोंधा के रहने वाले है सभी पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया और और कानूनी कार्रवाई किया जा रहा है सिंधु गढ़ थाना अध्यक्ष गौतम कुमार के नेतृत्व में एक…
बिहार के लखीसराय में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं. घटना पहाड़पुर गांव के समीप मुंगेर-सूर्यगढ़ा नेशनल हाइवे पर हुई है. जहां ऑटो और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. मृतकों में एक पंचायत रोजगार सेवक व ऑटो का चालक शामिल है. 🔰ऑटो व कार के बीच टक्कर, दो लोगों की मौत मिली जानकारी के अनुसार, एक ऑटो पर सवार होकर कुछ यात्री मुंगेर से सूर्यगढ़ा की ओर जा रहे थे. जबकि विपरीत दिशा से एक कार भी आ रही थी. मेदनीचौक थाना…
पटना- शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों के हेडमास्टर और शिक्षकों के लिए नया फरमान जारी किया है। अब सरकारी स्कूलों के शिक्षक और हेडमास्टर सुबह 8 बजे तक अपने स्कूल के पोषक क्षेत्र में घूमेंगे और बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित करेंगे। उसके बाद मिशन दक्ष की विशेष कक्षाओं के साथ साथ अन्य विशेष कक्षाएं संचालित की जाएंगी। शिक्षा विभाग के आदेश के मुताबिक, अब बच्चों को मिड डे मील सुबह 10:05 बजे परोसा जाएगा। शिक्षा विभाग ने यह निर्देश हर कार्यदिवस को होने वाली वीडियो कॉन्फ्रेंसिग में दिया गया है। दरअसल, सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी…
🏮बिहार के गोपालगंज में चुनावी ड्यूटी पर सुरक्षाकर्मियों को लेकर जा रही बस और कंटेनर में टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में एक बस के चालक की मौत की जानकारी सामने आयी है. घटना सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा एनएच-27 पर घटी है. सुपौल जा रही बस और कंटेनर में टक्कर मिल रही जानकारी के अनुसार, रविवार को सुरक्षाकर्मियों को लेकर तीन बसें गोपालगंज से सुपौल जा रही थी. सभी सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में लगी थी. इसी क्रम में सिधवलिया थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर सड़क हादसे का शिकार तीनों बस हो गयी. एक…
