Subscribe to Updates
Get the latest news update from BDH NEWS (Bihar Daily Headlines)
Author: premchand kumar
फतेहपुर थाना क्षेत्र के लोधवे गांव में सोमवार की सुबह बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर मौत हो गई। युवक का नाम साहिल कुमार 19 वर्ष पिता सतेंद्र मालाकार है। साहिल के छोटे भाई का आज जन्मदिन भी था,सुबह उठकर भाई को जन्मदिन की बधाई दिया। उसके बाद मोटर चालू करने गया लेकिन लो वोल्टेज के कारण मोटर चालू नही हो पा रहा था तभी साहिल जेनरेटर चालू करने के बाद मोटर चालू करने गया। इसी दौरान बिजली की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। साहिल कोटा में रहकर मेडिकल…
बिहार में लगातार शराब कारोबारियो पर बिहार पुलिस की कड़ी नजर बनाई हुई है इसी के बीच सिंधुगढ़ पुलिस को एक सफलता की हाथ लगी है भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब घुघरी जंगल से छापेमारी के दौरान मोटरसाइकिल पर लगभग 100 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया पुलिस को देखते हैं मोटरसाइकिल चालक फरार हो गया सिंधुगढ़ थाना अध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि हमारे क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर शांति व्यवस्था को लेकर हमारी पुलिस की नजर है गौतम कुमार ने बताया कि आगे की कानूनी कार्रवाई किया जा रहा है
बिहार में डबल इंजन सरकार के बनावटी मंगलराज में चंद घंटों की डरावनी झलकियाँ। बिहार में इंसान की जान की कोई क़ीमत नहीं। जब चाहे जहां चाहे सरकारी अपराधी किसी को भी गोली मार रहे है। मुख्यमंत्री सहित सरकार को कोई सत्ता संरक्षित आपराधिक घटनाओं पर कोई लेना-देना नहीं। 𝟏. बेगूसराय में सरकारी अपराधियों का तांडव- बलात्कार के बाद युवती की हत्या! 𝟐. मुजफ्फरपुर में सरकारी अपराधी बेलगाम- युवक को दिनदहाड़े गोली मारी! 𝟑. पूर्णिया में बमबाजी और डकैती की बड़ी वारदात- सत्ता संरक्षित बदमाशों ने बमबारी एवं ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक साथ चार घरों में डाका डाल लाखों की…
बिहार में डबल इंजन सरकार के चंद घंटों के मंगलराज का अद्भुत आपराधिक नजारा देखिए। मुख्यमंत्री से लेकर दो-दो उपमुख्यमंत्री सहित समूचा अमला आपराधिक घटनाओं को लेकर आपराधिक चुप्पी ओढ़े हुए है। तेजस्वी यादव ने अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से सरकार पर तंज कसा और बोले की बिहार के मुख्यमंत्री और दो दो उपमुख्यमंत्री चुप्पी साधे है बिहार में अपराधी दिनदहाड़े हत्या लूट कांड करने में बाज नहीं आ रहे हैं सरकार पूरी तरह से फेल साबित है
भारत के लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी भारतीय सेना के अगले चीफ होंगे। जनरल मनोज पांडे का कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा है। ऐसे में जनरल उपेंद्र द्विवेदी 30 जून को भारती सेना के प्रमुख का कार्यभार 30 जून को संभाल लेंगे। वर्तमान में जनरल उपेद्र द्विवेदी वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जनरल पांडे के बाद वह सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं। दुनिया की चौथी सबसे बड़ी सेना की कमान संभालने जा रहे जनरल उपेंद्र द्विवेदी 1984 में भारतीय सेना की जम्मू कश्मीर रायफल्स की 18वीं बटालियन में भर्ती हुए थे। वह…
बिहार के गया शहर के कोतवाली थाना डायल 112 में पदस्थापित महिला एएसआई मंजुला सिंह की हृदयघात होने मौत हो गई। सिविल लाइंस थाना को परिवार वालों ने सूचना दिया कि रात से फोन रिसीव नहीं कर रहीं। जानकारी मिलते ही नूर कॉलनी निवास स्थल पर पुलिस पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर देखा गया तो उक्त महिला एएसआई मृत पाई गई। पुलिस ने बताया हृदयघात से मौत हो गई। मौके पर सिटी एसपी प्रेरणा कुमार पहुंचकर मामले की छानबीन की और शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल भेज भेजा। एएसआई मंजुला सिंह को श्रद्धांजलि…
देशभर के अपने किसान भाई-बहनों का जीवन आसान बनाने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद पहला काम उनके लिए ही करने का अवसर मिला है। इसके तहत पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त से जुड़ी फाइल पर हस्ताक्षर किया, जिसका लाभ देश के मेरे 9 करोड़ से ज्यादा अन्नदाताओं को होगा। आने वाले समय में हम किसानों के कल्याण और कृषि क्षेत्र के उत्थान के लिए निरंतर काम करते रहेंगे।
गया जिले की आमस थाने के अंतर्गत दर्दनाक हादसा गया में गुरुवार की दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। झारखंड से उत्तर प्रदेश की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने जीटी रोड पर खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना जीटी रोड स्थित गया के आमस थाना अंतर्गत सिहुली गांव के पास की है। कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल ड्राइवर ने अस्पताल ले जाते समय…
लोकसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद देश के साथ-साथ बिहार में भी सियासी हलचल तेज हो गई है। दिल्ली में आज NDA और I.N.D.I.A की बैठक होने जा रही है। नीतीश कुमार इस बैठक में शामिल होने के लिए रवाना हो चुके हैं। तेजस्वी यादव भी नीतीश कुमार की फ्लाइट से ही दिल्ली जा रहे हैं। वे इंडी की मीटिंग में शामिल होंगे। फ्लाइट के अंदर नीतीश और तेजस्वी की मुलाकात का वीडियो सामने आया है। इसमें नीतीश को देखते ही तेजस्वी खड़े होते दिख रहे हैं। दोनों एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराते हैं। इसके बाद तेजस्वी कहते हैं 6 बजे…
ममता बनर्जी ने कहा, “… मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री ने बहुमत का आंकड़ा हासिल नहीं किया। प्रधानमंत्री अपनी साख खो चुके हैं, उन्हें तुरंत इस्तीफा देना चाहिए क्योंकि उन्होंने कहा था कि इस बार 400 पार। मैने आपसे कहा था कि 200 पार भी होगा या नहीं पता नहीं। अब उन्हें TDP और नीतीश कुमार के पैर पकड़ने होंगे।”
