
Gaya ji, आज होने वाली परीक्षा को लेकर गया जी के प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आए आधी रात पुलिस को बड़ा एक्शन देखने को मिला शहर के सभी होटल और लॉज में ताबड़तोड़ छापेमारी और जाँच किया गया
आज बिहार में होने वाले बिहार पुलिस अवर निरीक्षक के परीक्षा को लेकर गया के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन से नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में मंगलवार मध्य रात्रि गया शहर के विभिन्न होटल और विभिन्न लॉज एवं सभी ठहराव स्थल पर संघन जांच अभियान चलाया गया
इस दौरान पुलिस टीम ने ठहरे हुए लोगों को गहनता पूर्वक जांच किया सभी की पहचान पत्र के साथ सत्यापन किया और होटल संचालक को कड़ा निर्देश दिया बिना बैंध पहचान पत्र को ठहरने का कमरा न दिया जाय
अभियान के दौरान कई होटल और लॉज को कमरे की तलाशी ली गई और रजिस्टर मिलान किया गया और हर व्यक्ति की पहचान पत्र सत्यापन भी किया गया आज होने वाली परीक्षा में कोई गड़बड़ी न हो इसके लेकर पुलिस सक्रिय नजर आये। पुलिस अधिकारी ने स्पष्ट बताया कि बुधवार की होने वाली परीक्षा को लेकर विधि व्यवस्था शांति व्यवस्था बनाए रखना कर्तव्य है और प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है
गया पुलिस की इस कार्रवाई से सभी होटल संचालक और और सभी लॉज संचालकों मे हड़कप मच गया। यही पुलिस की इस कार्रवाई से आम लोगों ने पुलिस की सराहना किया।