गया, 29 मई 2026 : म्यांमार के राष्ट्रपति जनरल मिन आंग ह्लाइंग के प्रस्तावित गया आगमन को लेकर गया पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। इसी क्रम में आज नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी) गया द्वारा गया हवाई अड्डा परिसर का सघन निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान एयरपोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन, वीआईपी मूवमेंट रूट तथा अन्य आवश्यक तैयारियों का गहन जायजा लिया गया। नगर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को सुरक्षा व्यवस्था पूरी सतर्कता, मुस्तैदी एवं अनुशासन के साथ सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के आगमन को लेकर हर बिंदु पर विशेष नजर रखी जा रही है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एयरपोर्ट परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

म्यांमार के राष्ट्रपति के गया आने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा बनाने के साथ पूरे पुलिस महकमा सक्रिय है नगर पुलिस अधीक्षक अपने दल बल के साथ गया एयरपोर्ट पूरी तरह से जांच किए

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version