Gaya, इमामगंज थाना क्षेत्र में एक मंदिर परिसर में एक छोटी सी हड्डी मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश ग्रामीणों की नजर पड़ते ही थाना अध्यक्ष को सूचना देते हुए लोगों ने लगाए गंभीर  आरोप

गया जी के इमामगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मैरा स्थित SH 69, से सटे हनुमान मंदिर परिसर के समीप पीपल के पेड़ के नीचे एक छोटी सी हड्डी पड़ी हुई है, यह जानकारी थाना अध्यक्ष को दिया गया थाना अध्यक्ष ने वारिया पुलिस अधीक्षक को इस मामला के बारे में जानकारी देते हुए घटनास्थल पर थाना अध्यक्ष अपने दल बल के साथ पहुंचकर मामला को गहराई से जांच किया,

थाना अध्यक्ष के जांच के दौरान मंदिर परिसर के पीपल पेड़ के नीचे एक छोटी सी हड्डी पाया गया , थाना अध्यक्ष के साथ अन्य पदाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच किया गया और सभी सभी जनप्रतिनिधि और ग्रामीण जनता से जानकारी लेते हुए यह मामला सामने आया कि बीते दिन बकरीद का पर्व हुआ  है इसी पर्व में हड्डी कहीं पड़ा होगा जो कुत्ता या अन्य जानवर के द्वारा मंदिर परिसर में लाया गया होगा ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया जो किसी उपद्रवियों के द्वारा मंदिर परिसर में हड्डी रखा गया

ग्रामीणों ने बताया

ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर परिसर में बाउंड्री नहीं होने के कारण इसका फायदा उठाकर कुत्ता या अन्य जानवर या फिर पंछी बाहर से उठाकर हड्डी मंदिर परिसर में रख दिया गया होगा ऐसी कोई बात सामने नहीं आया कि किसी अन्य जाति या  फिर आसामाजिक  लोक के द्वारा मंदिर परिसर में हड्डी लाया गया

स्थिति संवेदनशीलता को देखते हुए , इमामगंज,मैगरा, एवं भदवर थाना अध्यक्ष के द्वारा मंदिर के समीप विद्यालय में दोनों पक्षों के साथ बैठक किया गया , दोनों पक्षों के साथ विद्यालय में बैठक किया गया बैठक में सभी जनप्रतिनिधि दोनों पक्षों के गणमान्य व्यक्तियों के साथ  बैठक आयोजित कर दोनों पक्षों के बीच आपसी भाईचारा आपसी सौहार्द प्रेम बना रहे इसके लेकर थाना अध्यक्ष ने पहल किया  भाईचारा के साथ-साथ शांति विधि व्यवस्था बना रहे इसके लिए भी थाना अध्यक्ष ने अपील  किया, थाना अध्यक्ष के अपील के बाद दोनों पक्षों को लोग और सभी  जन प्रतिनिधि ने सहमति जताया कि हम लोग आपस में भाईचारा बरकरार रखेंगे, वर्तमान स्थिति को देखते हुए थाना अध्यक्ष ने सुरक्षा विधि व्यवस्था बढ़ा दिया गया है और सुरक्षा को लेकर प्रशासन के द्वारा निगरानी किया जा रहा है,

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version