
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की राष्ट्रीय कार्यकारी की आज रविवार को अहम बैठक हुई। इस बैठक में तेजस्वी यादव का सर्वसम्मति से पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
पार्टी के वरिष्ठ नेता भोला प्रसाद यादव ने तेजस्वी यादव को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव रखा। इसे पास करते हुए पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने तेजस्वी यादव के नाम का ऐलान किया। इसके साथ ही राजद में अब तेजस्वी ‘युग’ की शुरुआत हो गई है।
तेजस्वी यादव के लिए बड़ी चुनौती है।
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने से पहले तेजस्वी यादव कि बहन रोहनी आचार्य ने x पर पोस्ट करते हुए तीखा हमला करते हुए बधाई दिया।सियासत के शिखर – पुरुष की गौरवशाली पारी का एक तरह से पटाक्षेप, ठकुरसुहाती करने वालों और ” गिरोह – ए – घुसपैठ ” को उनके हाथों की “कठपुतली बने शहजादा” की ताजपोशी । इससे पहले तेजप्रताप यादव के निमंत्रण के बाद में भी चूड़ा दही भोज में शामिल नहीं होना ये परिवार मे कड़वाहट देखने को मिल रहा है।

अब देखना बड़ा दिलचस्पी होगा तेजस्वी के सामने कई बड़ी चुनौती भी होगा और कई बड़ा सवाल अब देखना होगा तेजस्वी यादव कैसे निपटते है।
